Skip to main content

इन 6 नियमों का करें पालन बोर्ड में आएंगे 95%

 बोर्ड की परीक्षा फरवरी महीने से शुरू होने जा रही है। अब जब परीक्षा में मुश्किल से 20 25 दिन बाकी है और इसमें छात्रों को 80% से ज्यादा अंक लाने हैं , तो उन्हें लगातार एक सही रणनीति बनाकर तैयारी करनी होगी; तभी अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा सकती है। आपको इन  6 नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। आइए जाने किए कौन से 6 नियम है:
1.  दिनचर्या तय करें
 जैसे-जैसे परीक्षा नजदीक आ रही है वैसे वैसे आपको अधिक मेहनत  की जरूरत है। ऐसे में कभीी देर रात तक जागना भी हो सकता है।  परंतु आप अपनी नींद  को पूरी जरूर करें। सही समय पर उठे और सही समय पर सोनेे का प्रयास करें तभी आप परीक्षा के दिन  अपने आप को  फ्रेश महसूस करेंगे  अन्यथा  उस दिन  आप  अपने मस्तिष्क का संपूर्ण उपयोग  नहीं कर  पाएंगे।
2.  गेस क्वेश्चन से तैयारी करें
 अभी का समय कोई नए चैप्टर को पढ़ने या नए चैप्टर को तैयार करने का समय नहीं है। अभी आप मॉडल पेपर या सैंपल पेपर या अच्छे संस्थान के गैस पेपर को ही आधार बनाकर तैयारी करें तो आपको सबसे ज्यादा फायदा होगा। ऑब्जेक्टिव ज्यादा से ज्यादा याद करें। सब्जेक्टिव क्वेश्चन  को लिखकर उनका अभ्यास करें। ग्राफ और डायग्राम को ध्यान से देखें और खासकर उनकी लेवलिंग को अच्छे से तैयार करें।
3. रिवीजन वीडियो का ऑडियो सुने
   आजकल यूट्यूब पर  और अनअकैडमी पर बहुत सारे अच्छे-अच्छे  वीडियो उपलब्ध है जिनकी मदद से रिवीजन की जा सकती है। लेकिन इन वीडियो को देखने से ज्याादा बेहतरइनके ऑडियो को सुनना है । खासकर रात में सोतेे वक्त और सुबह उठकर इनका ऑडियो सुना जाए तो बहुत दिनों तक यह बातें आपको याद रह पाएंगे। आप इंजीनियर एस मिश्रा सर का वीडियो फिजिक्स के लिए देख सकते हैं।
4.   आपस में डिस्कशन करें
 यह जानी हुई बात है की डिस्कशन करने से बहुत सारी चीजें स्पष्ट होती है। आप शाम में घूमने टहलने जाएं तो  अपने मित्रों के साथ विषय की चर्चा करें। इससे आपका और आपके मित्र दोनों का कांसेप्ट क्लियर होगा। यह एक बेहतरीन तरीका है कठिन चीजों को आसानी से सीखने का।
5. बोल बोल कर पढ़ें
बोल बोल कर पढ़ने और याद करने से चीजें बहुत दिनों तक याद रहती हैं। आप पहले किसी चीज को समझ ले फिर उसे बोल ले। आप जितनी बार बोलेंगे चीजें आपके लिए उतनी ही आसान होती चली जाएंगी।
6. सोशल मीडिया को गुडबाय करें
समय काफी कम है और काम बहुत ज्यादा है  इसलिए आप कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया को गुड बाय कह दे। रिफ्रेशमेंट के लिए कभी-कभी गाना सुने।
 आपने अगर इंन 6 नियमों का पालन किया तो निश्चित रूप से आप को मैक्सिमम अंक आएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

NEET टॉपर (720/720) आकांक्षा की रणनीति

 NEET 2020 की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली आकांक्षा की तैयारी का क्या तरीका था ये आप सभी निश्चित रूप से जानना चाहते होंगे. हमारी रिसर्च टीम ने आकांक्षा के द्वारा दिए गए अनेक इंटरव्यू की समीक्षा की और आपके लिए उसका सारांश लेकर आपके सामने उपस्थित है. शांत हृदय   यदि आप कुछ विशेष हासिल करना चाहते हैं तो बहरी घटनाओं से बिना प्रभावित हुए आपको अपने लक्ष्य की तरफ लगातार आगे बढ़ते रहना होगा. कोरोना बीमारी के कारण पिछले साल NEET की परीक्षा काफी देर से हुई थी. आकांक्षा के मुताबिक उन्होंने  इसे एक अवसर के रूप में देखा. बाहर क्या हो रहा है इसपर ध्यान दिए बिना उन्होंने लगातार रिवीजन और प्रैक्टिस जारी रखा. परिणाम आपके समक्ष है. कुशीनगर के एक माध्यम परिवार की आकांक्षा आज AIIMS में अपने सपनों को साकार करने की दिशा में अग्रसर है.  एकहिं साधे सब सधै   आकांक्षा का कहना है कि अनेक किताबों और स्टडी मटेरियल के मायाजाल में फँसने की बजाय उन्होंने बेसिक पर ज्यादा ध्यान दिया. सारे बेसिक नॉलेज को इस कदर अपना बनाया कि उनके उपयोग करने उन्हें कभी कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई...

Mishra सर ने कहा - फिजिक्स माध्यम का मोहताज नहीं

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और हमें गौरब है कि हम हिंदी में वे सारे काम कर सकते हैं जो इस मानव दुनिया में संभव है. तो क्या हम हिंदी माध्यम से भौतिकी यानी फिजिक्स का अध्ययन नहीं कर सकते? यह प्रश्न जब हमने Er S Mishra ,  जो भौतिकी के महागुरु कहलाते हैं तो वे मुस्कुराने लगे. कहने लगे विज्ञान भाषा का मोहताज़ नहीं है. यह तो समझने और समझाने की चीज है. आप किसी भी माध्यम से इसकी स्टडी कर सकते हैं. यह बात सही है कि उच्च शिक्षा में अनेक अच्छी पुस्तकें अंग्रेजी में ही उपलब्ध हैं. पर इंटर लेवल पर और ग्रेजुएशन लेवल पर तमाम अच्छे लेखकों की किताब हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है. आज अनेक छात्र तो हिंदी माध्यम से JEE और NEET देने लगे हैं और उसमे सफल भी होने लगे हैं. UPSC में तो हिंदी माध्यम का बोलबाला ही है. महज अज्ञानता के कारण हम अपनी भाषा को उपेक्षित कर रहे हैं. यद्यपि अच्छे शिक्षकों की कमी भी इसका एक कारण है. इसीलिए तो मैंने youtube पर एक चैनल शुरू किया है जिसमे मैं हिंदी माध्यम के  अपने क्लास का सीधा प्रसारण देता हूँ. कोई नही व्यक्ति उस चैनल पर जाकर इन क्लास को कर सकता है.इसका लिं...

The First Class

पहले क्लास का,किसी भी संस्थान में, बहुत महत्व होता है. पहले दिन छात्र बहुत ही उत्साहित रहते हैं. और उत्सुक भी. वे अपने नए संस्थान , नए कोर्स , नए टीचर , नयी किताब इन सबों के बारे में जितना जल्दी हो सके जानना चाहते हैं. फिजिक्स क्लासेज के पहले क्लास में छात्र  विख्यात फिजिक्स गुरु ई० एस० मिश्रा सर से रूबरू होते हैं. परिचय के बाद शिक्षण विधि की व्याख्या होती है. जो छात्र किसी कारणवश यह क्लास नहीं कर पाए  वे इस ब्लॉग की मदद से उसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं. क्लास में ये लेकर आयें : 1. एक अच्छा गत्ते वाला नोट बुक ( रजिस्टर) : इस का उपयोग सब्जेक्ट का नोट बनाने के लिए होता है. यह एक अच्छे क्वालिटी का नोट बुक होना चाहिए. गत्ते वाला इसलिए होना चाहिए कि यह दो तीन साल तक सुरक्षित रह सकता है . क्लास आते या जाते वक्त यदि बारिस इत्यादि का सामना हो जाये तो यह सुरक्षित रहेगा . इस नोट बुक में सर के द्वारा,क्लास के दौरान,  दी गयी सारी  महत्वपूर्ण जानकारियां  संग्रहित होंगी.  परीक्षा से कुछ दिन पहले इन्हीं का रिवीजन आपके लिए आवश्यक ह...

Followers