Skip to main content

Error Analysis

Significant Digits:
चाहे किसी भी तरह का Measurement हो हमें न्यूमेरिकल वैल्यू प्राप्त करने के लिए एक scale का उपयोग करना पड़ता है. एक खास तरीके से हम स्केल को पढ़ते हैं, और जो Number मिलता है उसको हमलोग Reading या Measured Value के नाम से जानते हैं. इस Measured Value का आखिरी अंक (Digit) अनिश्चित (uncertain) होता है क्योंकि यह अनुमान पर आधारित होता है. अन्य सभी digit निश्चित (certain) होते हैं. इन दोनों तरह के digit को हम Significant Digit कहते हैं. इनकी संख्या अक्सर महत्वपूर्ण होती है और यह उपयोग किये गए Scale की Quality बताती है. किसी भी Measurement के लिए जितने अच्छे  Scale का उपयोग किया जायेगा Significant Digits की संख्या उतनी ही ज्यादा होगी.

Counting Number of Significant Digits:

  • सभी non zero अंक सिग्नीफिकेंट होते हैं. 
  • ऐसे सभी जीरो जो दो नॉन जीरो के बीच आते हों वे सिग्नीफिकेंट होंगे. 
  • अगर संख्या में दशमलव (decimal) का उपयोग किया गया हो तो आखिरी वाले जीरो सिग्नीफिकेंट होंगे अन्यथा नहीं होंगे. 
  • पहले नॉन जीरो से पहले वाले जीरो सिग्नीफिकेंट नहीं होते हैं. 
  • 10 के पावर में लिखी संख्या सिग्नीफिकेंट नहीं होती है. 
  • मैथमेटिकल संख्याओं में अनंत (infinite) सिग्नीफिकेंट डिजिट होते हैं. 

Laws of Calculation : 

  • जोड़ (addition) या घटाव (subtraction) का रिजल्ट हमें शामिल संख्याओं के उस दशमलव स्थान (decimal place) तक देना चाहिए हो न्यूनतम (minimum) हो. 
  • गुणा (multiplication) या भाग (division) का रिजल्ट हमें शामिल संख्याओं के उस सिग्नीफिकेंट डिजिट तक देना चाहिए जो मिनिमम हो. 
उपरोक्त नियम के अनुसार रिजल्ट लिखने के लिए हमें कुछ संख्याओं को छोड़ना( drop) करना होता है इस से पूर्ववर्ती (preceding) डिजिट पर निम्न प्रभाव पड़ता है: 
  • अगर ड्रॉप्ड डिजिट 5 से ज्यादा हो तो प्रेसेडिंग डिजिट 1 से बढ़ जायेगा. 
  • अगर ड्रॉप्ड डिजिट 5 हो और प्रेसेडिंग डिजिट विषम (odd) हो तो भी यह 1 से बढ़ जायेगा. 
  • अन्य किसी भी परिस्थिति में प्रेसेडिंग डिजिट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. 
ये नियम Rounding Off के नियम कहलाते हैं .





Comments

Popular posts from this blog

Mishra सर ने कहा - फिजिक्स माध्यम का मोहताज नहीं

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और हमें गौरब है कि हम हिंदी में वे सारे काम कर सकते हैं जो इस मानव दुनिया में संभव है. तो क्या हम हिंदी माध्यम से भौतिकी यानी फिजिक्स का अध्ययन नहीं कर सकते? यह प्रश्न जब हमने Er S Mishra ,  जो भौतिकी के महागुरु कहलाते हैं तो वे मुस्कुराने लगे. कहने लगे विज्ञान भाषा का मोहताज़ नहीं है. यह तो समझने और समझाने की चीज है. आप किसी भी माध्यम से इसकी स्टडी कर सकते हैं. यह बात सही है कि उच्च शिक्षा में अनेक अच्छी पुस्तकें अंग्रेजी में ही उपलब्ध हैं. पर इंटर लेवल पर और ग्रेजुएशन लेवल पर तमाम अच्छे लेखकों की किताब हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है. आज अनेक छात्र तो हिंदी माध्यम से JEE और NEET देने लगे हैं और उसमे सफल भी होने लगे हैं. UPSC में तो हिंदी माध्यम का बोलबाला ही है. महज अज्ञानता के कारण हम अपनी भाषा को उपेक्षित कर रहे हैं. यद्यपि अच्छे शिक्षकों की कमी भी इसका एक कारण है. इसीलिए तो मैंने youtube पर एक चैनल शुरू किया है जिसमे मैं हिंदी माध्यम के  अपने क्लास का सीधा प्रसारण देता हूँ. कोई नही व्यक्ति उस चैनल पर जाकर इन क्लास को कर सकता है.इसका लिं...

Dimensional Analysis

Dimension:  Dimensional Analysis फिजिक्स की एक ऐसी अवधारणा (Concept) है जिसका उपयोग  Base Quantity और Derived Quantity को सम्बंधित करने के लिए किया जाता है. इन दोनों के बीच सम्बन्ध को बताने के लिए सबसे पहले हम बेस क्वांटिटी को कुछ विशेष Symbol से निरूपित करते हैं. ये सिम्बॉल हैं: Length                              (L) Mass                                 (M) Time                                 (T) Temperature                     (Θ or K) Electric Current                (I or A) Luminous Intensity          (cd) Amount of Substance       (mol) अब हम Derived Quantities को इन सिम्बॉल की मदद से व्यक्त कर...

NEET टॉपर (720/720) आकांक्षा की रणनीति

 NEET 2020 की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली आकांक्षा की तैयारी का क्या तरीका था ये आप सभी निश्चित रूप से जानना चाहते होंगे. हमारी रिसर्च टीम ने आकांक्षा के द्वारा दिए गए अनेक इंटरव्यू की समीक्षा की और आपके लिए उसका सारांश लेकर आपके सामने उपस्थित है. शांत हृदय   यदि आप कुछ विशेष हासिल करना चाहते हैं तो बहरी घटनाओं से बिना प्रभावित हुए आपको अपने लक्ष्य की तरफ लगातार आगे बढ़ते रहना होगा. कोरोना बीमारी के कारण पिछले साल NEET की परीक्षा काफी देर से हुई थी. आकांक्षा के मुताबिक उन्होंने  इसे एक अवसर के रूप में देखा. बाहर क्या हो रहा है इसपर ध्यान दिए बिना उन्होंने लगातार रिवीजन और प्रैक्टिस जारी रखा. परिणाम आपके समक्ष है. कुशीनगर के एक माध्यम परिवार की आकांक्षा आज AIIMS में अपने सपनों को साकार करने की दिशा में अग्रसर है.  एकहिं साधे सब सधै   आकांक्षा का कहना है कि अनेक किताबों और स्टडी मटेरियल के मायाजाल में फँसने की बजाय उन्होंने बेसिक पर ज्यादा ध्यान दिया. सारे बेसिक नॉलेज को इस कदर अपना बनाया कि उनके उपयोग करने उन्हें कभी कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई...

Followers