Skip to main content

Most Important Topics for 12th Board Exam 2021

 जानें फिजिक्स के उन  टॉपिक के बारे में जो 2021 के 12th बोर्ड एग्जाम के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण हैं. इन्ही से अधिकतर प्रश्न पूछे जाने की संभावना है. बिहार बोर्ड का 12th बोर्ड का एग्जाम फरबरी महीने में होने जा रहा है. 

अब चुकी समय कम है , छात्रों को अपना फोकस महत्वपूर्ण टॉपिक पर केंद्रित करना चाहिए. पूरे 12th का फिजिक्स सिलेबस चार भागों में विभक्त है: ऑप्टिक्स, इलेक्ट्रिसिटी, मैग्नेटिज्म और मॉडर्न फिजिक्स. इनके महत्वपूर्ण भागों पर ध्यान केंद्रित कर परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त किये जा सकते हैं. सिलेबस बहुत बड़ा है इसीलिए अब सीरियस रिवीजन करने में ही फायदा होगा. 

सेलेक्टिव टॉपिक के पढाई को ध्यान में रखते हुए हमलोगों ने पूरे टॉपिक से महत्वपूर्ण गेस का कलेक्शन तैयार किया हैं. अत्यधिक संभावना है कि परीक्षा में यहीं से प्रश्न पूछे जाएंगे. साथ ही हमने आपके लिए महत्वपूर्ण लिंक भी दिए हैं जिनके उपयोग से आप अच्छी तयारी कर सकते हैं: 

WhatsAPP : 0612 2973899 पर संपर्क कर आप महत्वपूर्ण गेस प्रश्न और पीडीऍफ़ प्राप्त कर सकते हैं. 


इम्पोर्टेन्ट लिंक 

महत्वपूर्ण टॉपिक का लिस्ट:
  1. एलेक्ट्रोस्टैटिक्स 
    1. कूलम्ब का नियम 
    2. आवेश संरक्षण का सिद्धांत 
    3. आवेश का क्वाण्टमीकरण 
    4. आपेक्षिक परावैद्युतता 
    5. अध्यारोपण का सिद्धांत 
    6. विद्युतीय क्षेत्र तीव्रता 
    7. विद्युतीय बल रेखाएं 
    8. गॉस का प्रमेय 
    9. सम विभवी तल 
    10. द्विध्रुव आघूर्ण 
    11. संधारित्रों का संयोजन 
    12. आवेश घनत्व और आवेशों का वितरण 
  2. इलेक्ट्रिक करंट 
    1. ओम का नियम और प्रतिरोधकता 
    2. प्रतिरोधों का संयोजन 
    3. चुम्बकीय क्षेत्र में गति 
    4. एम्पेयर का परिपथ नियम 
    5. बियो-सावर्त का नियम 
    6. चुम्बकीय आघूर्ण 
    7. अमीटर और वोल्ट्मीटर 
    8. प्रत्यावर्ती  धारा के औसत और आरएमएस मान 
    9. चोक कुंडली, ट्रांसफार्मर और अनुनाद 
    10. स्वप्रेरकत्व 
    11. लेन्ज का नियम 
  3. ऑप्टिक्स 
    1. अपवर्तनांक, क्रांतिक कोण और ऑप्टिकल फाइबर 
    2. लेंस की क्षमता और संयोजन 
    3. आवर्धन और आवर्धन क्षमता 
    4. कला सम्बद्ध स्रोत  फ्रिंज की चौड़ाई 
    5. विवर्तन 
  4. मॉडर्न फिजिक्स 
    1. मैटर वेव 
    2. हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम 
    3. नुक्लियर रिएक्टर 
    4. लॉजिक गेट्स और डायोड 
ये फिजिक्स के वे महत्वपूर्ण टॉपिक हैं जिससे बोर्ड एग्जाम में अधिकतर सवाल आने की संभावना है. आप तयारी करते वक्त  रखकर महत्तम अंक प्राप्त  हैं. 



 

Comments

Popular posts from this blog

NEET टॉपर (720/720) आकांक्षा की रणनीति

 NEET 2020 की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली आकांक्षा की तैयारी का क्या तरीका था ये आप सभी निश्चित रूप से जानना चाहते होंगे. हमारी रिसर्च टीम ने आकांक्षा के द्वारा दिए गए अनेक इंटरव्यू की समीक्षा की और आपके लिए उसका सारांश लेकर आपके सामने उपस्थित है. शांत हृदय   यदि आप कुछ विशेष हासिल करना चाहते हैं तो बहरी घटनाओं से बिना प्रभावित हुए आपको अपने लक्ष्य की तरफ लगातार आगे बढ़ते रहना होगा. कोरोना बीमारी के कारण पिछले साल NEET की परीक्षा काफी देर से हुई थी. आकांक्षा के मुताबिक उन्होंने  इसे एक अवसर के रूप में देखा. बाहर क्या हो रहा है इसपर ध्यान दिए बिना उन्होंने लगातार रिवीजन और प्रैक्टिस जारी रखा. परिणाम आपके समक्ष है. कुशीनगर के एक माध्यम परिवार की आकांक्षा आज AIIMS में अपने सपनों को साकार करने की दिशा में अग्रसर है.  एकहिं साधे सब सधै   आकांक्षा का कहना है कि अनेक किताबों और स्टडी मटेरियल के मायाजाल में फँसने की बजाय उन्होंने बेसिक पर ज्यादा ध्यान दिया. सारे बेसिक नॉलेज को इस कदर अपना बनाया कि उनके उपयोग करने उन्हें कभी कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई...

Mishra सर ने कहा - फिजिक्स माध्यम का मोहताज नहीं

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और हमें गौरब है कि हम हिंदी में वे सारे काम कर सकते हैं जो इस मानव दुनिया में संभव है. तो क्या हम हिंदी माध्यम से भौतिकी यानी फिजिक्स का अध्ययन नहीं कर सकते? यह प्रश्न जब हमने Er S Mishra ,  जो भौतिकी के महागुरु कहलाते हैं तो वे मुस्कुराने लगे. कहने लगे विज्ञान भाषा का मोहताज़ नहीं है. यह तो समझने और समझाने की चीज है. आप किसी भी माध्यम से इसकी स्टडी कर सकते हैं. यह बात सही है कि उच्च शिक्षा में अनेक अच्छी पुस्तकें अंग्रेजी में ही उपलब्ध हैं. पर इंटर लेवल पर और ग्रेजुएशन लेवल पर तमाम अच्छे लेखकों की किताब हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है. आज अनेक छात्र तो हिंदी माध्यम से JEE और NEET देने लगे हैं और उसमे सफल भी होने लगे हैं. UPSC में तो हिंदी माध्यम का बोलबाला ही है. महज अज्ञानता के कारण हम अपनी भाषा को उपेक्षित कर रहे हैं. यद्यपि अच्छे शिक्षकों की कमी भी इसका एक कारण है. इसीलिए तो मैंने youtube पर एक चैनल शुरू किया है जिसमे मैं हिंदी माध्यम के  अपने क्लास का सीधा प्रसारण देता हूँ. कोई नही व्यक्ति उस चैनल पर जाकर इन क्लास को कर सकता है.इसका लिं...

The First Class

पहले क्लास का,किसी भी संस्थान में, बहुत महत्व होता है. पहले दिन छात्र बहुत ही उत्साहित रहते हैं. और उत्सुक भी. वे अपने नए संस्थान , नए कोर्स , नए टीचर , नयी किताब इन सबों के बारे में जितना जल्दी हो सके जानना चाहते हैं. फिजिक्स क्लासेज के पहले क्लास में छात्र  विख्यात फिजिक्स गुरु ई० एस० मिश्रा सर से रूबरू होते हैं. परिचय के बाद शिक्षण विधि की व्याख्या होती है. जो छात्र किसी कारणवश यह क्लास नहीं कर पाए  वे इस ब्लॉग की मदद से उसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं. क्लास में ये लेकर आयें : 1. एक अच्छा गत्ते वाला नोट बुक ( रजिस्टर) : इस का उपयोग सब्जेक्ट का नोट बनाने के लिए होता है. यह एक अच्छे क्वालिटी का नोट बुक होना चाहिए. गत्ते वाला इसलिए होना चाहिए कि यह दो तीन साल तक सुरक्षित रह सकता है . क्लास आते या जाते वक्त यदि बारिस इत्यादि का सामना हो जाये तो यह सुरक्षित रहेगा . इस नोट बुक में सर के द्वारा,क्लास के दौरान,  दी गयी सारी  महत्वपूर्ण जानकारियां  संग्रहित होंगी.  परीक्षा से कुछ दिन पहले इन्हीं का रिवीजन आपके लिए आवश्यक ह...

Followers