Skip to main content

Posts

NEET टॉपर (720/720) आकांक्षा की रणनीति

 NEET 2020 की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली आकांक्षा की तैयारी का क्या तरीका था ये आप सभी निश्चित रूप से जानना चाहते होंगे. हमारी रिसर्च टीम ने आकांक्षा के द्वारा दिए गए अनेक इंटरव्यू की समीक्षा की और आपके लिए उसका सारांश लेकर आपके सामने उपस्थित है. शांत हृदय   यदि आप कुछ विशेष हासिल करना चाहते हैं तो बहरी घटनाओं से बिना प्रभावित हुए आपको अपने लक्ष्य की तरफ लगातार आगे बढ़ते रहना होगा. कोरोना बीमारी के कारण पिछले साल NEET की परीक्षा काफी देर से हुई थी. आकांक्षा के मुताबिक उन्होंने  इसे एक अवसर के रूप में देखा. बाहर क्या हो रहा है इसपर ध्यान दिए बिना उन्होंने लगातार रिवीजन और प्रैक्टिस जारी रखा. परिणाम आपके समक्ष है. कुशीनगर के एक माध्यम परिवार की आकांक्षा आज AIIMS में अपने सपनों को साकार करने की दिशा में अग्रसर है.  एकहिं साधे सब सधै   आकांक्षा का कहना है कि अनेक किताबों और स्टडी मटेरियल के मायाजाल में फँसने की बजाय उन्होंने बेसिक पर ज्यादा ध्यान दिया. सारे बेसिक नॉलेज को इस कदर अपना बनाया कि उनके उपयोग करने उन्हें कभी कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई...

Most Important Topics for 12th Board Exam 2021

 जानें फिजिक्स के उन  टॉपिक के बारे में जो 2021 के 12th बोर्ड एग्जाम के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण हैं. इन्ही से अधिकतर प्रश्न पूछे जाने की संभावना है. बिहार बोर्ड का 12th बोर्ड का एग्जाम फरबरी महीने में होने जा रहा है.  अब चुकी समय कम है , छात्रों को अपना फोकस महत्वपूर्ण टॉपिक पर केंद्रित करना चाहिए. पूरे 12th का फिजिक्स सिलेबस चार भागों में विभक्त है: ऑप्टिक्स, इलेक्ट्रिसिटी, मैग्नेटिज्म और मॉडर्न फिजिक्स. इनके महत्वपूर्ण भागों पर ध्यान केंद्रित कर परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त किये जा सकते हैं. सिलेबस बहुत बड़ा है इसीलिए अब सीरियस रिवीजन करने में ही फायदा होगा.  सेलेक्टिव टॉपिक के पढाई को ध्यान में रखते हुए हमलोगों ने पूरे टॉपिक से महत्वपूर्ण गेस का कलेक्शन तैयार किया हैं. अत्यधिक संभावना है कि परीक्षा में यहीं से प्रश्न पूछे जाएंगे. साथ ही हमने आपके लिए महत्वपूर्ण लिंक भी दिए हैं जिनके उपयोग से आप अच्छी तयारी कर सकते हैं:  WhatsAPP : 0612 2973899 पर संपर्क कर आप महत्वपूर्ण गेस प्रश्न और पीडीऍफ़ प्राप्त कर सकते हैं.   इम्पोर्टेन्ट लिंक  पूरे फिजिक...

6 आदतें जो आपको बनाएंगी सुपर स्टूडेंट्स

एक सुपर स्टूडेंट बनाने की चाहत सभी विद्यार्थियों की होती है। यह जरूरी भी है क्योंकि सभी चाहते हैं की दुनिया उन्हें एक हीरो के जैसा देखे और उनके साथ हीरो के जैसा व्यवहार करे. इस तेजी से बदलती दुनिया में आप जितनी जल्दी हो सके उतना जल्दी चीज़ों को समझना और सीखना चाहते हैं ताकि आप लगातार दुसरो के ऊपर बढ़त बनाये रख सकें, ख़ुशी की बात यह है कि ऐसा करने के लिए आपको जन्मजात प्रतिभसमपन्न होने की कोई आवश्यकता नहीं है. बहुत सारे प्रतिभाशाली लोगों जैसे चार्ल्स डार्विन, रिचर्ड फिनमैन , लियोनार्डो द विन्सी इत्यादि लोगों ने यह स्वीकार किया है कि उनके पास जन्मजात प्रतिभा  जैसी कोई चीज नहीं थी. हम सभी के पास ऐसी मानसिक क्षमता है कि हम जो चाहें सीख सकते हैं बशर्ते कि हमारा तरीका, हमारी तकनीक और हमारा प्रयास सही हो. सीखने का बेहतर तरीका हमारे सीखने के कार्य को आनंदप्रद बना दे सकता है. और ये बेहतर तरीके कोई जटिल प्रक्रिया नहीं हैं. ये आदत आपको बेहतर बना सकती हैं: 1 . सुपर स्टूडेंट्स बहुत पढ़ते हैं: पढाई का दिमाग के लिए वही महत्व है जो व्यायाम का शरीर के लिए है. पढाई हमें देश, काल, इतिहास ...

Error Analysis

Significant Digits: चाहे किसी भी तरह का Measurement हो हमें न्यूमेरिकल वैल्यू प्राप्त करने के लिए एक scale का उपयोग करना पड़ता है. एक खास तरीके से हम स्केल को पढ़ते हैं, और जो Number मिलता है उसको हमलोग Reading या Measured Value के नाम से जानते हैं. इस Measured Value का आखिरी अंक (Digit) अनिश्चित (uncertain) होता है क्योंकि यह अनुमान पर आधारित होता है. अन्य सभी digit निश्चित (certain) होते हैं. इन दोनों तरह के digit को हम Significant Digit कहते हैं. इनकी संख्या अक्सर महत्वपूर्ण होती है और यह उपयोग किये गए Scale की Quality बताती है. किसी भी Measurement के लिए जितने अच्छे  Scale का उपयोग किया जायेगा Significant Digits की संख्या उतनी ही ज्यादा होगी. Counting Number of Significant Digits: सभी non zero अंक सिग्नीफिकेंट होते हैं.  ऐसे सभी जीरो जो दो नॉन जीरो के बीच आते हों वे सिग्नीफिकेंट होंगे.  अगर संख्या में दशमलव (decimal) का उपयोग किया गया हो तो आखिरी वाले जीरो सिग्नीफिकेंट होंगे अन्यथा नहीं होंगे.  पहले नॉन जीरो से पहले वाले जीरो सिग्नीफिकेंट नहीं होते हैं....

SOLVED QUESTIONS (PHYSICS): 2019

PHYSICS 2019 SECTION- A ( Objective Type Questions) Question No 1 to 35 have four options, out of which only one is correct. You have to mark, your selected option, on the OMR-Sheet.

JEE Mains April 2020: बदल गया डेट

NTA ने JEE Mains April 2020 के डेट में परिवर्तन कर दिया है और नए डेट की घोषणा की है. JEE के दुसरे प्रयास के लिए होने वाली यह  परीक्षा पहले  3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2020 के बीच होनी थी. लेकिन NTA ने अब इसके लिए नए डेट की घोषणा की है. अब यह परीक्षा 5 अप्रैल , 7 अप्रैल , 8 अप्रैल , 9 अप्रैल  और 11 अप्रैल  को आयोजित की जाएगी. डेट परिवर्तन के लिए कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है.इस नए डेट की घोषणा जनवरी में संपन्न हुए परीक्षा परिणामो की घोषणा के साथ हुई है.जो छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं वे डेट के इस परिवर्तन को ध्यान में रखें. इस सम्बन्ध में jeemain.nic.in  पर जाकर डिटेल देखा  सकता है. jee के प्रथम प्रयास की परीक्षा 6 जनवरी से 9 जनवरी तक हुई थी. यह परीक्षा कुल चार दिनों तक दो पालियों  में ली गयी थी. दुसरे प्रयास की परीक्षा में ज्यादा छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है. इसलिए यह परीक्षा 5 दिनों और 10 पालियों में ली जाएगी. यह बताते चले कि इस परीक्षा के परिणामों के आधार पर देश के विभिन्न NITs, IIITs, CFTIs. में नामांकन होगा और कतिपय छ...

इन 6 नियमों का करें पालन बोर्ड में आएंगे 95%

 बोर्ड की परीक्षा फरवरी महीने से शुरू होने जा रही है। अब जब परीक्षा में मुश्किल से 20 25 दिन बाकी है और इसमें छात्रों को 80% से ज्यादा अंक लाने हैं , तो उन्हें लगातार एक सही रणनीति बनाकर तैयारी करनी होगी; तभी अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा सकती है। आपको इन  6 नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। आइए जाने किए कौन से 6 नियम है: 1.  दिनचर्या तय करें   जैसे-जैसे परीक्षा नजदीक आ रही है वैसे वैसे आपको अधिक मेहनत  की जरूरत है। ऐसे में कभीी देर रात तक जागना भी हो सकता है।  परंतु आप अपनी नींद  को पूरी जरूर करें। सही समय पर उठे और सही समय पर सोनेे का प्रयास करें तभी आप परीक्षा के दिन  अपने आप को  फ्रेश महसूस करेंगे  अन्यथा  उस दिन  आप  अपने मस्तिष्क का संपूर्ण उपयोग  नहीं कर  पाएंगे। 2.  गेस क्वेश्चन से तैयारी करें  अभी का समय कोई नए चैप्टर को पढ़ने या नए चैप्टर को तैयार करने का समय नहीं है। अभी आप मॉडल पेपर या सैंपल पेपर या अच्छे संस्थान के गैस पेपर को ही आधार बनाकर तैयारी करें तो आपको सबसे ज्यादा फायदा ...

बोर्ड परीक्षा के लिए सिर्फ ऐसे ही सवाल पढ़ें

बोर्ड की परीक्षा नजदीक आ गयी है। सारे छात्र सीरियस तैयारी में लग गए हैं। अनेको नोट्स, गेस प्रश्न, मॉडल सेट, क्रैश कोर्स और यूट्यूब वीडियो से तैयारी की और कराई जा रही है। ऐसे समय मे सबसे कारगर क्या है इस बारे में हमे बताया Er S Mishra ने। मिश्र सर अनेक टॉपर्स के गुरु रह चुके हैं और वे रगड़ कर पढ़ाने में यकीन रखते हैं। जब हमने उनसे बातचीत की तो उन्होंने बताया कि इन कामों को करने से आप परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा अंक ला सकते हैं: ✔️ पिछले 5 साल के प्रश्नों को 5 बार पढ़े ✔️ लिखकर प्रश्नों को याद करें ✔️ ऑब्जेक्टिव और शॉर्ट आंसर प्रश्नों को रट जाएं ✔️ मात्र 10 लांग आंसर प्रश्न तैयार करें ✔️पटना कोचिंग का गेस जरूर बनाये क्योंकि यह सबसे ज्यादा सटीक और प्रामाणिक होता है अर्थात वही पढ़ें जो परीक्षा में आएगा ।  ज्यादा जानकारी के लिए मिश्रा सर से संपर्क करें। उन्हें छात्रों की मदद करने में अत्यंत खुशी होती है। 

JEE का बदल गया पैटर्न !

कल NTA ने JEE  2020 के एग्जाम पैटर्न के बारे में एक नोटिस जारी किया जिसमे इस एग्जाम के बदले पैटर्न कि जानकारी दी गयी. यद्यपि परीक्षा अभी भी कंप्यूटर आधारित ही होगी पर प्रश्न पत्र कि संरचना में परिवर्तन कर दिया गया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि परीक्षा में प्रश्नों कि कुल संख्या को घटा दिया  गया है. पहले सभी विषयों में तीस -तीस प्रश्न आते थे. लेकिन प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब प्रत्येक विषय में 20 वस्तुनिष्ठ एवं 5 आंकिक प्रश्न होंगे. लेकिन नोटिस में यह स्पस्ट नहीं किया गया है कि इन  प्रश्नों की मार्किंग स्कीम क्या होगी और वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की प्रकृति क्या होगी. क्या वे पूर्ण रूपने सैद्धांतिक होंगे या उनमे भी आंकिक योग्यता की जाँच होगी. ये सभी जानकारी डिटेल नोटिस आने के बाद ही मिल सकेगी. आप हमारे ब्लॉग को फॉलो करें ताकि सभी नयी जानकारी आपको समय पर मिल सके.

NEET 2020: जान लें Exam की डेट शीट

NEET UG 2020:  MBBS और BDS कोर्सेज में एडमिशन के लिए - नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET 2020) की परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. परीक्षा का आयोजन अगले साल 3 मई ( रविवार) को किया जाएगा.   बता दें, परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से किया जाएगा. ये दूसरी बार है जब एनटीए की ओर से नीट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.दूसरी बार NTA यह परीक्षा लेगी.आज से यदि जोड़ें तो परीक्षा में अभी कुल 250 दिन बचे हैं. परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू होगी और 31 दिसंबर को बंद होगी. जो उम्मीदवार इन पदों  पर आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट  ntaneet.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. बता दें, ये परीक्षा पेपर और पेन मोड में आयोजित की जाएगी.  परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड  27 मार्च को जारी कर दिए जाएंगे.  वहीं परिणाम 4 जून को जारी किया जाएगा. कैसा होगा NEE परीक्षा का पैटर्न नीट परीक्षा 1 घंटे की होगी. जिसमें  तीन सेक्शन होंगे. तीन सेक्शन में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी विषय शामिल होंगे. पेपर 720  अ...

NEET 2020: ये 3 काम जरूर करें

NEET का रिजल्ट आ गया है.एडमिशन प्रोसेस भी समाप्ति की ओर अग्रसर है. ऐसे में जो छात्र इस बार असफल रह गए एवं ऐसे छात्र जो 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं वे NEET 2020 के लिए तैयारी की रणनीति बनाने में लग गए हैं.निश्चित सफलता के लिए क्या करें यह प्रश्न लेकर मैं सैकरों छात्रों को NEET परीक्षा में सफलता दिलाने वाले और फिजिक्स के महागुरु के नाम से मशहूर Er S Mishra सर के पास गया और उनके समक्ष अपनी जिज्ञासा को रखा. उन्होंने निश्चित सफलता के लिए 3 काम अवश्य करने कि सलाह दी. आईये मैं आपको उन सूत्रों से अवगत कराता हूँ. क्वेश्चन बैंक बनायें:   किसी भी चैप्टर  को पढने के बाद उस से सम्बंधित प्रश्नों को कम से कम तीन परीक्षाओं के पिछले  वर्ष के पूछे हुए प्रश्नों को जरूर हल करें, ये तीन महत्वपूर्ण  परीक्षाएं हैं NEET, JEE (Mains) और AIIMS.   ऐसा करने से आप लगभग 100 प्रश्न हल कर पाएंगे और लगभग सारे कांसेप्ट  का एप्लीकेशन सीख लेंगे. साथ ही आप  को यह आभाष होने लगेगा कि परीक्षा में कैसे प्रश्न आते हैं. बस ध्यान   रखना है कि क्वेश्चन बैंक का सोल्युशन ...

JEE (Mains) 2020 की तारीख घोषित

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा JEE ( Mains ) यानी जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम - मैंस की समय सारणी घोषित कर दी गयी है. इच्छुक छात्र इस सम्बन्ध में JEE के अधिकारिक वेबसाइट  https://jeemain.nic.in  पर जाकर प्राप्त  कर सकते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार 2020 में JEE ( Main ) की परीक्षा साल में दो बार होगी. पहली परीक्षा जनवरी 2020  में और दूसरी परीक्षा अप्रैल 2020 में होगी. जिन अभ्यर्थियों को जनवरी वाली परीक्षा में शामिल होना है उन्हें सितंबर 2019  में अप्लाई करना होगा. और, जिन अभ्यर्थियों को अप्रैल वाली परीक्षा में शामिल होना है उन्हें फ़रवरी 2020 में अप्लाई करना होगा. परीक्षा की वास्तविक तिथि के बारे में वेबसाइट पर घोषणा की जाएगी.परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन एक महीने तक किये जा सकेंगे ताकि जो भी छात्र आवेदन करना चाहते हैं वे आवेदन शुरू होने के एक महीने तक आवेदन कर सकते हैं. जनवरी वाली परीक्षा को प्रथम प्रयास और अप्रैल वाली परीक्षा को द्वितीय प्रयास कहा जायेगा. जनवरी वाली परीक्षा जनवरी के दुसरे सप्ताह में और अप्रैल वाली परीक्षा अप्रैल के दुसरे सप्ताह में होगी. रिजल्ट ...

Mishra सर ने कहा - फिजिक्स माध्यम का मोहताज नहीं

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और हमें गौरब है कि हम हिंदी में वे सारे काम कर सकते हैं जो इस मानव दुनिया में संभव है. तो क्या हम हिंदी माध्यम से भौतिकी यानी फिजिक्स का अध्ययन नहीं कर सकते? यह प्रश्न जब हमने Er S Mishra ,  जो भौतिकी के महागुरु कहलाते हैं तो वे मुस्कुराने लगे. कहने लगे विज्ञान भाषा का मोहताज़ नहीं है. यह तो समझने और समझाने की चीज है. आप किसी भी माध्यम से इसकी स्टडी कर सकते हैं. यह बात सही है कि उच्च शिक्षा में अनेक अच्छी पुस्तकें अंग्रेजी में ही उपलब्ध हैं. पर इंटर लेवल पर और ग्रेजुएशन लेवल पर तमाम अच्छे लेखकों की किताब हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है. आज अनेक छात्र तो हिंदी माध्यम से JEE और NEET देने लगे हैं और उसमे सफल भी होने लगे हैं. UPSC में तो हिंदी माध्यम का बोलबाला ही है. महज अज्ञानता के कारण हम अपनी भाषा को उपेक्षित कर रहे हैं. यद्यपि अच्छे शिक्षकों की कमी भी इसका एक कारण है. इसीलिए तो मैंने youtube पर एक चैनल शुरू किया है जिसमे मैं हिंदी माध्यम के  अपने क्लास का सीधा प्रसारण देता हूँ. कोई नही व्यक्ति उस चैनल पर जाकर इन क्लास को कर सकता है.इसका लिं...

कोटा में छात्र क्यूँ कर रहे आत्महत्या

आज सवेरे सवेरे एक दुखद समाचार मिला कि समस्तीपुर जिले की एक मासूम छात्रा ने ख़ुदकुशी कर ली. छात्रा कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कोचिंग करती थी.NEET के रिजल्ट कुछ ही दिन में आने वाले हैं. और छात्रा ने ऐसी दुःखद घटना को अंजाम दे दिया.  इस से पहले भी कोटा शहर में कई छात्रों की आत्महत्याओं की खबर आती रही हैं. कई लोग तो कोटा को आत्महत्या की नगरी भी कहने लगे हैं . बिना किसी शंका के यह कहा जा सकता है कि डिप्रेशन आत्महत्या का सबसे बड़ा कारण है . यह एक तरह की बिमारी है जो लगातार तनाव, दुश्चिंता ,  भविष्य की अनिश्चितता, अपनी दुर्बलता के ज्ञान, इत्यादि के कारण उत्पन्न होती  है. इस स्थिति में अक्सर व्यक्ति की  सोच बदल  जाती है. अक्सर वह सोचने लगता है कि यदि मैं अपने आप को समाप्त कर लूँ तो यह समस्या समाप्त हो जाएगी. उन्हें लगता है कि कोई उनके लिए चिंतित नहीं है. उनके रहने या न रहने से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो ख़ुदकुशी जैसे कदम उठा लेते हैं.अन्य कई कारण भी हो सकते हैं.   पर कोटा जैसे शहर में रहने वाले छात्र इस डिप्रेशन के शिकार क्यों हो जाते हैं? आईये उसक...

क्यूँ हो गए फेल 70 % छात्र

The examinee is better than the examiner. ऐसा कभी लिखा गया था बिहार के एक नौजवान की कॉपी में. आज साइंस स्ट्रीम के 70 % छात्र फेल घोषित हुए इंटर परीक्षा के रिजल्ट में ! शिक्षा की अवस्था का यह न्यूनतम स्थान है या  अभी इसे और नीचे गिरना है ? आईये इसकी पड़ताल करते हैं फिजिक्स के एक नामचीन शिक्षक  ई ० एस ० मिश्रा के साथ.  इस तरह के आश्चर्यजनक रिजल्ट के पीछे क्या क्या कारण हो सकते हैं यह पूछने पर श्री मिश्रा ने निम्न कारण बताये: लक्ष्य की कमी : आज के समय की विडम्बना है कि छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को ही सही तरीके से नहीं पता कि पढाई करने से क्या मिलेगा. पढाई आज के जमाने में एक फैशन है. छात्रों के सामने एक स्पस्ट लक्ष्य नहीं है. कई बार मैं छात्रों से पूछता हूँ कि आपने इंटरमीडिएट में साइंस विषय क्यों लिया तो बहुत मजेदार उत्तर मिलते हैं. मसलन, किसी ने साइंस इसलिए लिया कि वो बैंकिंग की परीक्षा पास कर सके तो किसी ने साइंस इसलिए लिया कि वह एसएससी के सी जी एल की परीक्षा पास कर सके और कुछ ने तो इसलिए लिया कि भैया ने कहा और न जाने क्या क्या. ये सारे उ...

Dimensional Analysis

Dimension:  Dimensional Analysis फिजिक्स की एक ऐसी अवधारणा (Concept) है जिसका उपयोग  Base Quantity और Derived Quantity को सम्बंधित करने के लिए किया जाता है. इन दोनों के बीच सम्बन्ध को बताने के लिए सबसे पहले हम बेस क्वांटिटी को कुछ विशेष Symbol से निरूपित करते हैं. ये सिम्बॉल हैं: Length                              (L) Mass                                 (M) Time                                 (T) Temperature                     (Θ or K) Electric Current                (I or A) Luminous Intensity          (cd) Amount of Substance       (mol) अब हम Derived Quantities को इन सिम्बॉल की मदद से व्यक्त कर...

The First Class

पहले क्लास का,किसी भी संस्थान में, बहुत महत्व होता है. पहले दिन छात्र बहुत ही उत्साहित रहते हैं. और उत्सुक भी. वे अपने नए संस्थान , नए कोर्स , नए टीचर , नयी किताब इन सबों के बारे में जितना जल्दी हो सके जानना चाहते हैं. फिजिक्स क्लासेज के पहले क्लास में छात्र  विख्यात फिजिक्स गुरु ई० एस० मिश्रा सर से रूबरू होते हैं. परिचय के बाद शिक्षण विधि की व्याख्या होती है. जो छात्र किसी कारणवश यह क्लास नहीं कर पाए  वे इस ब्लॉग की मदद से उसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं. क्लास में ये लेकर आयें : 1. एक अच्छा गत्ते वाला नोट बुक ( रजिस्टर) : इस का उपयोग सब्जेक्ट का नोट बनाने के लिए होता है. यह एक अच्छे क्वालिटी का नोट बुक होना चाहिए. गत्ते वाला इसलिए होना चाहिए कि यह दो तीन साल तक सुरक्षित रह सकता है . क्लास आते या जाते वक्त यदि बारिस इत्यादि का सामना हो जाये तो यह सुरक्षित रहेगा . इस नोट बुक में सर के द्वारा,क्लास के दौरान,  दी गयी सारी  महत्वपूर्ण जानकारियां  संग्रहित होंगी.  परीक्षा से कुछ दिन पहले इन्हीं का रिवीजन आपके लिए आवश्यक ह...

Measurement

PHYSICS विज्ञान की एक शाखा (branch) है जिसमे प्रकृति (nature) और प्रकृति से सम्बंधित घटनाओं का अध्ययन किया जाता है. परन्तु इस विज्ञान के अध्ययन का भी एक विशेष  तरीका है. इसका अध्ययन महज सूचनाओं का संग्रह नहीं है, अपितु सूचनाओं का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण कर प्रकृति के नियमों को समझना है. इसलिए इस साइंस में हम घटनाओं, संकल्पनाओं इत्यादि को भौतिक राशियों   (Physical Quantities) की मदद से व्यक्त (describe) करते हैं. कोई भी ऐसी चीज जिसे एक संख्या (Number) और एक मात्रक (Unit) की मदद से व्यक्त किया जा सकता है, उसे भौतिक राशि (Physical Quantity) कहते हैं. किसी भौतिक राशि में संख्या और मात्रक को जोड़ने की प्रक्रिया मापन (Measurement) कहलाती है. गणितीय रूप से , M=NU   जहाँ,           'M' का अर्थ है Measurement 'N' का अर्थ है Number 'U' का अर्थ है Unit  Measurement के बारे में निम्न चीजों का ध्यान रखना चाहिए : एक ही Physical Quantity को अनेक अलग अलग Units में व्यक्त कर सकते हैं.  Unit के बदलने से सम्बंधित Nu...

Paper Analysis and Solution of JEE(Mains) 2017

JEE mains की ऑफलाइन परीक्षा इस वर्ष 2 अप्रैल 2017 को संपन्न हुई. इस  वर्ष परीक्षा में आये प्रश्नो के solution और प्रश्न-पत्र का विश्लेषण इस ब्लॉग का उद्देश्य है:

Followers